31 मई को राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र भरेंगे डॉ सुभाष चन्द्रा: गर्ग

5/30/2016 5:22:30 PM

हिसार (दिनेश भारती): एसैल ग्रुप चेयमैन् डॉ सुभाष चन्द्रा 31 मई को चण्डीगढ़ में राज्यसभा के लिए नामाकान भरेंगे। 

 

हिसार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए व्यापारमंडल अध्यक्ष बजरंगदास गर्ग ने बताया कि डॉ चन्द्रा ने प्रदेश की जनता और भाजपा विधायकों की इच्छा के अनुरूप राज्यसभा का नामाकंन भरने का निर्णय लिया है। इसका लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा।

 

भाजपा​ विधायकों के समर्थन के बाद ये तय है कि राज्यसभा में डॉ चन्द्रा निरविरोध चुने जाएंगे। जाहिर है कि एसैल ग्रुप चेरमैन के राज्यसभा में जाने से प्रदेश के लोगों की समस्याओं को राज्यसभा में उठाकर हल करवाने का काम किया जाएगा।