सतलोक आश्रम प्रकरण: रामपाल की 3 अभियोगों में पेशी आज

4/11/2016 1:25:30 PM

हिसार: सतलोक आश्रम प्रकरण में हिसार सैंट्रल जेल में बंद रामपाल की आज और कल अप्रैल को पेशी होगी। इन पेशियों के मद्देनजर पुलिस ने दोनों दिनों के लिए पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटियां निर्धारित कर दी है। 

 

पेशी को देखते हुए पुलिस प्रशासन रविवार देर रात्रि से ही सतर्क हो गया। पिछली 3 पेशी पर पुलिस प्रशासन ने रामपाल समर्थकों के खिलाफ सख्ती बरत रखी है। इन सभी को रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर ही रोक लिया जाता है। 

 

उल्लेखनीय है कि रामपाल के समर्थक हर पेशी पर पुलिस के लिए सिरदर्द बन रहते हैं। अब पुलिस ने 11 अप्रैल और 12 अप्रैल के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। जबकि देशद्रोह मामले में रामपाल की 18 अप्रैल को पेशी होगी। इनमें से एक अभियोग आश्रम में हुई मौतों को लेकर है। ये सभी अभियोग बरवाला थाना में दर्ज हैं। 

 

वहीं, रामपाल के कपड़े व अन्य सामान देने के लिए जो अर्जी लगाई गई थी, उसमें जेल अधीक्षक ने पिछली तारीख पर अपना जवाब दिया। 11 अप्रैल को इसका रिप्लाई दिया जाएगा। 11 अप्रैल को अभियोग नम्बर 443, 429, 430 में सुनवाई होगी। इनमें रामपाल की व्यक्तिगत पेशी भी होनी है। 

 

अगर कोई सुरक्षा कारण हुआ तो इसे वी.सी. के जरिए भी करवाने की संभावना है। पुलिस रामपाल के समर्थकों को जेल परिसर और कोर्ट परिसर के आसपास एकत्रित नहीं होने देगी। पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अदालत परिसर के आसपास निगरानी के लिए पुलिस जवानों की ड्यूटियां लगा दी है। इन जगहों पर ड्यूटी मैजिस्टे्रट भी नियुक्त रहेंगे।