DGP सिंघल पर गिरी हिंसक जाट आंदोलन की गाज

4/13/2016 3:04:21 PM

चंडीगढ़: हरियाणा के पुलिस महानिदेशक यशपाल सिंघल पर फरवरी महीने में हुए हिंसक जाट आंदोलन की गाज आखिर गिर ही गई। प्रदेश सरकार ने आंदोलन के दौरान फेल हुई पुलिस व्यवस्था को लेकर डीजीपी सिंघल का तबाला कर दिया है। यशपाल सिंघल की जगह अब डॉक्टर केपी सिंह हरियाणा के नए पुलिस महानिदेशक होंगे, जबकि यशपाल सिंघल को डीजीपी जेल नियुक्त किया गया है। 

 

हरियाणा सरकार ने एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए शत्रुजीत सिंह कपूर को एडीजीपी क्राइम तैनात किया गया है। आई.पी.एस अनिल कुमार राव को आई.जी.पी हिसार रेंज तैनात किया गया है।