गर्मी ने दिखाया जलवा, पारा पहुंचा 38.5 डिग्री

punjabkesari.in Thursday, Apr 11, 2019 - 11:23 AM (IST)

हिसार(ब्यूरो): अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह में ही गर्मी ने अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। आने वाले 2 दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। दोपहर का तापमान 38.5 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया है।  शहर स्थित भारतीय मौसम विभाग द्वारा दर्ज आंकड़ों के अनुसार बुधवार को दोपहर का तापमान 38.5 डिग्री सैल्सियस रहा जबकि रात्रि तापमान 21.4 डिग्री सैल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में बढ़ौतरी होगी।

फिलहाल दोपहर के पारा की बात करें तो यह सामान्य से 3 डिग्री सैल्सियस ज्यादा है। रात्रि पारा सामान्य से 2 डिग्री सैल्सियस ज्यादा है।  मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों में मौसम साफ व खुश्क रहने तथा तापमान में बढ़ौतरी होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सैल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 21 से 25 डिग्री सैल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हवा की दिशा में भी बदलाव संभावित है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kamal

Recommended News

Related News

static