भोपाल ले जाकर लड़की को बनाया बंधक, किया दुष्कर्म

9/25/2016 5:45:33 PM

हिसार: नारनौंद क्षेत्र के गांव की लड़की को बंधक बनाकर 5 महीनों तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के मैजिस्टे्रट के समक्ष बयान दर्ज करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस के अनुसार करीब 5 महीने पहले एक लड़की लापता हो गई थी। युवती के परिजनों ने नारनौंद थाना में शिकायत दी थी। परिजनों को पता चला कि उनकी लड़की को भोपाल में बंधक बनाया हुआ है। यह सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने भोपाल में सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी कर लड़की को बरामद किया। उसे वहां कमरे में बंधक बनाया हुआ था। 

पूछताछ में पता चला कि लड़की को गांव गुराना का रामरत्न बहला-फुसलाकर ले आया था। दिन में आरोपी कमरे के ताला लगाकर चला जाता था और शाम को वापस आकर दुष्कर्म करता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।