जमीनों के लिए देशभर में फेमस थे हुडा विभाग एवं हुड्डा साहब : खट्टर (VIDEO)

12/15/2018 8:57:52 AM

हिसार(योगेंद्र): नगर निगम चुनाव को लेकर हिसार में वीरवार को एक रैली में सी.एम. मनोहरलाल खट्टर कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि देशभर में जमीनों के लिए हुडा विभाग एवं हुड्डा साहब फेमस थे। इसी के चलते हमने हुडा विभाग का नाम ही बदल दिया। सी.एम. ने भरी सभा में माना अभी भी प्रदेश में 19 परसैंट करप्शन है और इसे जीरो तक लेकर जाना ही हमारा लक्ष्य है। पुराना गवर्नमैंट कालेज परिसर में सी.एम. ने कहा कि राफेल डील को लेकर कांग्रेसी लगातार झूठ बोल रहे थे। उन्हें लग रहा था कि एक झूठ को बार-बार बोलने से वह सच हो जाएगा। 

जबकि वह यदि एक लाख बार भी झूठ बोलेंगे तो वह सही नहीं हो सकता। वीरवार को सुप्रीम कोर्ट ने भी राफेल डील को लेकर कांग्रेसियों की बोलती बंद कर इसे साफ सुथरी डील करार दे दिया है। सी.एम. ने कहा कांग्रेस के समय प्रदेश में 51 परसैंट करप्शन था जो हमने घटाकर 19 परसैंट तक ला दिया। आने वाले समय में इसे जीरो तक लाएंगे। उन्होंने कहा कि जीरो टोलरैंस पर हम काम कर रहे हैं और इसी के चलते सभी मंत्रियों को करप्शन मुक्त प्रदेश बनाने के लिए संकल्प दिलाया था। 

Rakhi Yadav