अवैध निर्माण पर चली जे.सी.बी.

1/19/2019 1:52:31 PM

हिसार (ब्यूरो): अवैध निर्माण को लेकर टाऊन एंड कंट्री प्लाङ्क्षनग विभाग सख्त है। इसी कड़ी में शुक्रवार को एक शिकायत के बाद अग्रोहा में उसने जे.सी.बी. ने अवैध निर्माण धराशायी कर दिए। डी.टी.पी. मनीष यादव ने बताया कि जिला प्रशासन एवं पुलिस की मदद से टीम ने अग्रोहा की राजस्व संपदा में अग्रोहा-भूना रोड पर बालाजी विहार के नाम काटी गई अवैध कालोनी पर कार्रवाई की। यहां पर 5 एकड़ जमीन में अवैध रूप से कालोनी विकसित करने का काम चल रहा था। इस शिकायत की जांच की तो यह सही पाई गई। इसी के चलते जे.सी.बी. ने यहां बनी सड़क एवं डी.पी.सी. सहित अन्य निर्माण को धराशायी कर दिया।

Deepak Paul