मोदी लहर में हारे 3 लोस सीट जीतने के अभियान का शंखनाद 25 को

punjabkesari.in Sunday, Feb 24, 2019 - 12:19 PM (IST)

हिसार(विनोद सैनी): भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 25 फरवरी को हिसार दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह हिसार, सिरसा एवं रोहतक लोकसभा क्षेत्र के कार्यकत्र्ताओं से रू-ब-रू होंगे। यह तीनों लोकसभा सीट भाजपा 2014 में देशभर में चल रही मोदी लहर के बावजूद हार गई थी। इसी को देखते हुए अब अमित शाह ने इन तीनों लोकसभा सीट पर विजय का परचम लहारने की रणनीति बनाई है। राजनीतिक क्षेत्रों में इस बात को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि अमित शाह का यह दौरा क्या मोदी लहर में हारी इन तीनों सीट पर 2019 में कमल खिला पाएगा। 
PunjabKesari, Rally
उनके दौरे से भाजपा कार्यकत्र्ताओं एवं पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है तो विपक्षी इस पर नजर बनाए हुए हैं। मिशन 2019 के लिए जुटी भाजपा की रणनीति है कि वर्ष 2014 में हरियाणा की दस लोकसभा सीट में से हिसार, सिरसा एवं रोहतक में ही कमल नहीं खिल पाया था।  अब जब केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा का शासन खत्म होने की कगार पर है तो विपक्ष भाजपा विरोधी माहौल बनाने में जुट गए हैं। इसी के चलते भाजपा नेताओं पर दोहरा दबाव है। 2014 में हारी सीट पर जीत के लिए भाजपा कुछ भी करने की कोशिश में है। इसी के चलते खुद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इन तीनों लोकसभा सीट को अपने टारगेट पर ले रखा है। उनकी रणनीति है कि इन तीनों लोकसभा क्षेत्र में यदि माहौल बना दिया तो मिशन 2019 में भाजपा को नुक्सान नहीं बल्कि उनकी सीट में बढ़ौतरी होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया का कहना है कि अमित शाह के आगमन को लेकर कार्यकत्र्ताओं में उत्साह है और मिशन 2019 में हम इन तीनों सीट पर कमल खिलाएंगे। 

भाजपा की नजरिए से दौरे के फायदे
राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा भाजपा खेमों में उत्साह का संचार करेगा, एकजुटता बढ़ेगी और गुटबाजी पर विराम लगेगा। विरोधी राजनीतिक पाॢटयों से पलायन करने वाले नेताओं को भाजपा पक्ष का माहौल बनाकर अपनी ओर खींचना भी अमित शाह की एक रणनीति का हिस्सा हो सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static