अधिकारी कब करेंगे अवैध स्कूलों पर कार्रवाई

4/22/2019 12:24:24 PM

हिसार(संदीप): हिसार जिला प्रशासन अपने पड़ोसी जिला प्रशासन से कब सबक लेगा। जैसे सिरसा, फतेहाबाद व भिवानी के अधिकारियों ने अवैध स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की है वैसे हिसार में कब कार्रवाई होगी। हिसार में लगभग 250 अवैध स्कूल धड़ल्ले से चल रहे हैं। जिनमें किड्स प्ले स्कूलों से लेकर सीनियर सैकेंडरी स्कूल तक शामिल हैं।सिरसा, फतेहाबाद व भिवानी में हुई अवैध स्कूलों पर छापामारी के बाद हिसार का शिक्षा विभाग की भी हरकत में आया है।

शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी 9 ब्लॉक के बी.ई.ओ. को फर्जी स्कूलों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं व ब्लॉक वाइज अवैध स्कूलों का रिकॉर्ड भी दिया है।अब देखना यह है कि इन अवैध स्कूलों पर कार्रवाई कब होती है। शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न संगठनों ने यह दावा किया है कि पूरे हरियाणा में 4 हजार से ज्यादा फर्जी स्कूल चल रहे हैं जिनमें अकेले हिसार में 250 के करीब फर्जी स्कूल हैं। 
 

kamal