पूरे देश में रेलवे के निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन, फूंका गया केंद्रीय रेलमंत्री का पुतला

7/17/2020 2:47:16 PM

हिसार (विनोद सैनी) : हिसार रेलवे को निजीकरण के मामले में सभी ट्रेड यूनियन ने अपनी मांगो को पूरे देश में लेकर प्रदर्शन किया। इसी दौरान हिसार के रेवले स्टेशन के मुख्य गेट के सामने केंद्रीय मंत्री पीयूश गोयल का पूतला फूंककर रोष जताया गया। कर्मचारी नेताओं ने मागों को लेकर देश के प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा है जिसमें मांग की गई है कि रेलवे का निजीकरण न किया जाए।

सरकार द्वारा पहले ही माल भाड़ा बिजली कार्य रोलिंग स्टाक के निर्माण कार्यों में 100 प्रतिशत विदेशी पूंजी की हरी झंडी दी जा चुकी है जो श्रमिक व कर्मचारी वर्ग से संबंधित नहीं है। यह आम सेवाओं का निर्माण के लिए देश की आम जनता ने टैक्स के रुप में लाखों करोडों रुपये तथा लाखों एकड भूमि का बलिदान किया है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि मांगे पूरी नहीं हुई तो रेल रोकने का काम करेंगे तथा अनिश्चित कालीन हड़ताल करने पर मजबूर हो जाएगें।

सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान सुरेंद्र मान ने बताया कि पूरे देश में प्रदर्शन किया जा रहा है तथा तमान ट्रेड यूनियनों की सांझा मोर्चा ने मिलकर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि निजीकरण से आम आदमी का सफर मंहगा होगा। उन्होंने कहा कि सबसे बडा साधन रेल है जिसमें आम आदमी भी सफर कर सकता है। रेलवे को निजीकरण करने से किराया बढ़ जाएगा।

सीआईटीयू के प्रधान कमरेड सुरेश कुमार ने कहा कि सभी यूनियनों ने रेलवे स्टेशनों पर मिलकर प्रदर्शन किया है और पीयूश गोयल का पुतला फूंका है। उन्होंने कहा कि जनता की कमाई से रेलवे को तैयार किया था। अब सरकार रेलवे को निजीकरण के हाथों में देना चाहती है। 

Edited By

Manisha rana