बारिश व ओलावृष्टि से ठंड बढ़ी, फसलों को फायदा

punjabkesari.in Wednesday, Jan 24, 2018 - 12:01 PM (IST)

हिसार(ब्यूरो): प्रदेश में मंगलवार को बारिश के साथ कई शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई जिससे ठंड बढ़ गई और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश को जहां फसलों के लिए लाभदायक माना जा रहा है, वहीं किसानों का कहना है कि अगर और बारिश हुई तो यह सरसों के लिए नुक्सानदायक हो सकती है। हिसार में शाम साढ़े 5 बजे तक करीब 6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई तथा कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई। सोनीपत में बारिश से न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क कर 8 डिग्री तक पहुंच गया। 

करनाल में 16 एम.एम. बारिश हुई जिससे अधिकतम तापमान में 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जींद में 3 एम.एम. बारिश हुई जिससे 5 डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, रेवाड़ी में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आई। इसके अलावा अम्बाला, कैथल, भिवानी, पानीपत, रोहतक सहित अन्य जिलों में भी बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static