रामपाल की लगी वी.सी. से हाजिरी, 1 फरवरी को होगी अगली सुनवाई

1/24/2018 1:22:48 PM

हिसार(ब्यूरो): सतलोक आश्रम संचालक रामपाल की आज आश्रम में निर्धारित संख्या से ज्यादा सिलेंडर मिलने के मामले में अदालत में सुनवाई हुई। आश्रम संचालक रामपाल की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हाजिरी लगी। इस मामले में अब अगली सुनवाई 1 फरवरी को होगी। ज्ञात रहे कि बरवाला थाना में यह मामला अभियोग 443 में दर्ज हुआ था। यह आश्रम में निर्धारित संख्या से ज्यादा सिलेंडर पाए जाने का मामला है। इस केस में अकेले रामपाल पर ही केस है।