सतलोक आश्रम प्रकरण : रामपाल की 2 केसों में हुई पेशी

9/7/2017 4:18:16 PM

हिसार: सतलोक आश्रम प्रकरण के तहत बरवाला थाने में दर्ज 2 अभियोगों की  अदालत में सुनवाई हुई। अदालत में दोनों केसों में रामपाल व अन्य की हाजिरी लगाई गई। दोनों केसों की अगली सुनवाई 20 सितम्बर को होगी। गौरतलब है कि बरवाला थाने में 7 केस दर्ज हुए थे। इनमें से 2 केसों में रामपाल बरी हो चुका है।  2 अभियोगों 443 व 201 में सुनवाई हुई। 

अभियोग नम्बर 443 में रामपाल पर आश्रम के अंदर निर्धारित से ज्यादा सिलैंडर रखे जाने का आरोप है। इस केस में अकेले रामपाल पर ही केस है। अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 20 सितम्बर निर्धारित की। वहीं धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामले में भी आज जेल में लगी अदालत में सुनवाई हुई। इस मामले में अदालत ने 20 सितम्बर को व्यक्तिगत पेशी के लिए तारीख लगाई। इस केस में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई हुई।