संभावित हार से भाजपा परेशान: सुरजेवाला

10/29/2017 3:20:32 PM

हिसार (अरोड़ा): कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा गुजरात में संभावित हार से परेशान है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सात सवालों के जवाब भी मांगे। सुरजेवाला ने साफ किया है कि इन दोनों राज्यों के चुनाव में भाजपा की केंद्र सरकार को दोगली नीतियों का परिणाम भुगतना होगा।

भाजपा को उखाड़ फैंकने के गुजरातियों के संकल्प के आगे भाजपा की हर साजिश औंधे मुंह गिर रही है। चाहे वो पाटीदार आंदोलन के नेताओं-विशेषत: नरेंद्र पटेल को 1 करोड़ की रिश्वत से निष्ठा बदलने की साजिश हो या फिर पिछले 15 दिन में जनता को प्रलोभन देने के हथकंडे। साजिश की इसी कड़ी में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अहमद पटेल के बारे बौखलाहट भरे षडयंत्रकारी आक्षेप लगाने का प्रयास किया गया।