रामपाल की VC के जरिए हुई पेशी, षड्यंत्र रचने पर केस दर्ज

11/3/2015 12:20:17 PM

हिसार: सतलोक आश्रम प्रकरण में आश्रम संचालक रामपाल की वीडियो कांफ्रैंसिंग के जरिए पेशी हुई। रामपाल की यह पेशी अभियोग नम्बर 430 में हुई। इस अभियोग में हत्या, षड्यंत्र रचने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज है।

यह केस उत्तर प्रदेश के सुरेश कुमार की शिकायत पर बरवाला पुलिस ने दर्ज किया था। इसमें रामपाल के अलावा राजेन्द्र, महेन्द्र और राजकपूर सहित अन्य पर आरोप लगाया गया था। आरोप था कि आश्रम में महिलाओं की मौत हो गई थी।

इन महिलाओं की हत्या का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने धारा 343, 302, 120 बी के तहत केस दर्ज किया था। इस अभियोग में आज रामपाल की वीडियो कांफ्रैंसिंग के जरिए पेशी करवाई गई। अब इस मामले में अगली सुनवाई 7 नवम्बर को होगी।