पश्चिमी विक्षोभ के चलते फिर बदला मौसम, हुई बारिश

4/1/2020 1:14:28 PM

हिसार (ब्यूरो) : हिसार और आसपास के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का एक बार असर देखने को मिला। इस दौरान रात्रि के समय हल्की बूंदाबांदी हुई। साथ ही तेज हवाएं चली। वैसे सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला था।

इसके चलते दोपहर का पारा सामान्य से 5 डिग्री सैल्सियस कम 28.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। रात्रि पारा भी सामान्य से 2 डिग्री सैल्सियस कम 15.6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। हकृवि मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण बादलवाई और कहीं-कहीं हवाओं के साथ यह बारिश हुई।

Isha