हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी होगी खत्म, एक मंच पर नजर आएंगे तमाम नेता

11/30/2022 10:51:31 PM

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी की खबरों के बीच नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मंत्री-कैप्टन अजय यादव, किरण चौधरी, शैलजा समेत सभी नेता जल्दी ही एक मंच पर नजर आ सकते हैं। यह मंच प्रदेश अध्यक्ष उदय भान के कारण नहीं, बल्कि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सज रहा है। राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता एक साथ नजर आएंगे।

 

भारत जोड़ो यात्रा के हरियाणा आगमन से पहले तैयारियों को लेकर बुधवार को दिल्ली में हरियाणा कांग्रेस की एक अहम बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में यात्रा को लेकर रणनीति बनाई गई। इस मीटिंग में भूपेंद्र सिंह हुड्डा, चौधरी उदयभान, किरण चौधरी, कुमारी शैलजा , दीपेंद्र हुड्डा, कार्यकारी अध्यक्ष श्रुति चौधरी सहित चारों कार्यकारी अध्यक्ष, विधायक और वरिष्ठ नेता बैठक में मौजूद रहे। बता दें कि इसके अलावा आगामी 5 दिसंबर को चंडीगढ़ में भी एक बैठक आयोजित की जाएगी। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के साथ 21 दिसंबर को हरियाणा में प्रवेश करेंगे। तीन दिन प्रदेश में रहने के बाद 24 दिसंबर को यात्रा दिल्ली में एंट्री लेगी।

 

यहां यह भी सर्व विदित है कि हुड्डा, शैलजा, सुरजेवाला, कैटन, किरण सभी की राजनीति केंद्र में ग़ांधी परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। कांग्रेस के युवराज के आगमन पर सभी उनके साथ नजर आएंगे। ऐसे में इस बात को लेकर भी होड़ रहेगी कि कौन राहुल गांधी के सबसे करीब रहकर  फोटो का हिस्सा बनेगा। इस दौरान सभी अपना-अपना प्रभुत्व दिखाने व जनाधार दिखाने में कोई कसर नही छोड़ेंगे। प्लेटफार्म तो कांग्रेस का होगा मगर गुट अपने अपने होंगे।

 

वहीं कांग्रेस के अंदर त्रिशंकु गुट शैलजा, किरण व रणदीप ए जुट नजर आएं तो कोई हैरानी नहीं होगी। इन तीनों का समन्वय आपस में आजकल काफी जबरदस्त हैं। आदमपुर विधानसभा चुनावों में त्रिशंकु गुट शैलजा, किरण व रणदीप अपनी एकता का खुला प्रदर्शन कर चुके हैं। किरण चौधरी पूर्ण मुखरता से अपनी डफली अपने राग अलाप रहीं है।हुड्डा खेमे के खिलाफ उनके शंखनाद के चलते हरियाणा परिक्रमा पर है।  राहुल गांधी की इस यात्रा को हरियाणा में पूर्ण कैप्चर करने के लिए हुड्डा खेमा भी पूरी ताकत झोंकेंगे।हुड्डा खेमे व कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज की भी अहम भूमिका सारी व्यवस्था में रहेगी।जितेंद्र भारद्वाज बढ़िया प्रबंधन के लिए हुड्डा टीम के सबसे कुशल व्यक्ति माने जाते है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

Gourav Chouhan