दुष्कर्म के आरोप में 2 गिरफ्तार, भेजा जेल

5/16/2019 12:49:01 PM

सफीदों (पंकेस): नगर के हाट रोड से करीब एक सप्ताह पहले लापता हुई 2 सगी नाबालिग बहनों को पुलिस ने रेवाड़ी से 2 युवकों के साथ बरामद किया है। दोनों लड़कियों ने मैजिस्ट्रेट के सामने बयान देते हुए दोनों युवकों पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बार-बार जबरदस्ती बलात्कार करने के आरोप लगाए है। पुलिस ने मामले में रतिया शहर के गांव भरपूर निवासी 21 वर्षीय संदीप उर्फ काला व बीरूराम उर्फ राहुल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर 14 दिनों के लिए न्यायिक की हिरासत में जींद जेल भेज दिया है। चौकी इंचार्ज कर्ण सिंह ने बताया कि लड़की की मां ने 9 मई को शिकायत में बताया गया था कि उसकी दोनों लड़कियों को पास की एक फैक्टरी मेंं मजदूरी का कार्य करने वाले 2 युवक भगाकर ले गए हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों लड़कियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रेवाड़ी से बरामद किया है। दोनों लड़कियों ने जबरदस्ती से अदल-बदल करके बारी-बारी से दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जींद जेल भेज दिया है और जल्द ही महिला पुलिस द्वारा लड़कियों का मैडीकल भी करवाया लाएगा। 

Isha