शांति भंग होने की आशंका के चलते 3 लोग गिरफ्तार

12/11/2018 11:40:29 AM

जींद(प्रदीप): सदर थाना पुलिस ने अमरेहड़ी गांव में शांति भंग होने की आशंका की चलते 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि अमरेहड़ी गांव में 2 पक्षों के बीच तनाव चला आ रहा है। इसके चलते शांति भंग होने की आशंका है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमरेहड़ी गांव के मेवा सिंह, ईश्वर सिंह व दलबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Deepak Paul