घायल करने के आरोप में महिला सहित 5 नामजद

11/4/2018 11:51:20 AM

सफीदों(प्रवीन): किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के चलते गांव बागड़ूकलां में एक परिवारों ने दूसरे परिवार पर पथराव कर दिया। जिसमें बलजीत नामक व्यक्ति घायल हो गया। बलजीत की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला सहित 5 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिसमें कुलदीप, बलबीर, अंकित, सुमित व पिंकी को शामिल किया गया है। एच.सी. राजेंद्र ने बताया कि बलजीत ने शिकायत में कहा कि उनके घर कोई मेहमान आया हुआ था। वह मेहमान पड़ोस में रहने वाले कुलदीप के घर मिलने के लिए पहुंच गया। जहां उससे कहासुनी हो गई। जिसके बाद बात बढ़ी तो उन्होंने पथराव करना शुरू कर दिया। जिसको लेकर उक्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।  
 

Deepak Paul