Watch Video: कैसे तैर रहे हैं पानी में पत्थर, लोग मान रहे चमत्कार

punjabkesari.in Monday, Aug 01, 2016 - 11:53 AM (IST)

जींद (सत्यदेव शर्मा): अमूमन पानी में पत्थर डालते ही डूब जाता है। लेकिन हम आपको एक एेसा पत्थर दिखाने जा रहे हैं जो पानी में लकड़ी की तरह तैरता है। पानी में पत्थर तैरने के बारे में तो शायद आपने सुना ही होगा, लेकिन त्रेतायुग में रामायण काल में। मगर आश्चर्य की बात है कि आज कलयुग में भी एक पत्थर अपनी इसी खूबी के कारण चर्चा का विषय बना हुआ है। जी हां, सफीदों के गांव निमनाबाद और आंटा में ऐसे ही पानी में तैरते पत्थर पाए गए हैं।


हांसी बुटाना लिंक नहर से जुडी दो नदियों में दो अलग-अलग जगहों पर तैरते हुए ये पत्थर मिलने पर लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं। दूर-दूर के इलाकों से लोग इस पत्थर को देखने के लिए आ रहे हैं। बता दें कि गांव निमनाबाद के एक सिख डेरे के लोग जब नहर में अपने पशुओं को नहला रहे थे। तभी उन्हें पानी में तैरता हुआ पत्थर दिखाई दिया। एेसा नहीं है कि इस पत्थर का वजन कम है। बताया जा रहा है कि इस पत्थर को एक आदमी आराम से नहीं उठा सकता। फिलहाल पानी में पत्थर तैरना तो वैज्ञानिक जांच का विषय है। लेकिन लोग भगवान का चमत्कार मान रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static