जेल की दीवार के पास टूटी मिली सिम, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

9/18/2020 1:36:44 PM

जींद : जिला जेल की दीवार के पास टूटी सिम मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिला जेल के डिप्टी सुपरिटैंडैंट कंवर सिंह ने पुलिस को बताया कि 16 सितंबर शाम को करीब 4.15 बजे चैकिंग दौरान जेल की दीवार के पास एक टूटी हुई सिम बरामद हुई।

जेल कर्मचारियों ने सिम कब्जे में ले मामले की जानकारी सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। जांच अधिकारी ए.एस.आई. दीपक ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रिजन एक्ट तहत केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

Manisha rana