7 मार्च को दिल्ली से होगा निर्णायक लड़ाई का ऐलान: अभय

1/10/2018 10:25:03 AM

जींद(ब्यूरो):जन जागरण अभियान के तहत छातर गांव में आयोजित ग्रामीण जनसभा को सम्बोधित करते हुए इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आज झूठे वायदे करके भाजपा ने जनता के साथ विश्वासघात किया है। कोई भी वायदा भाजपा ने पूरा नहीं किया। सिर्फ झूठ व फूट की राजनीति करने में भाजपा लगी है। 

मंगलवार को उचाना के सुरबरा, सुदकैन कलां गांव में भी अभय ने ग्रामीण जनसभाओं को सम्बोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अगर अभी भी सरकार एस.वाई.एल. नहर पर कोई निर्णय नहीं लेती तो इस बार 7 मार्च को दिल्ली से निर्णायक लड़ाई का बिगुल बजाया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ता, प्रदेश के लोग अपने हक के लिए दिल्ली पहुंचने का काम करें।