दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जेल

3/18/2018 11:42:14 AM

जींद(ब्यूरो): महिला थाना पुलिस ने थुआ गांव में घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म करने व बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गौरतलब है कि थुआ गांव की एक युवती ने 23 फरवरी को पुलिस शिकायत में बताया था कि 21 फरवरी को गांव का ही रामफल उनके मकान में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर रामफल ने उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी और वहां से फरार हो गया। युवती की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने रामफल के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
 

Punjab Kesari