मारपीट के 6 आरोपी गिरफ्तार

2/8/2019 1:23:12 PM

जींद(प्रदीप): सिविल लाइन थाना पुलिस ने हुडा सैक्टर के साथ लगते होटल में घुसकर मैनेजर तथा उसके साथी से मारपीटे, तोड़-फोड़ करने के 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने पांचों आरोपियोंं को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। होटल के मैनेजर सुमित ने 21 जनवरी को पुलिस को बताया था कि देर शाम वह अपने दोस्त हरि नगर निवासी गौरव के साथ काम-काज में व्यस्त था। उसी दौरान रूप नगर के राजीव, चेतन और 6 अन्य दोस्तों के साथ होटल में आ गया और उनके साथ मारपीट की। इसी दौरान रूप नगर के राजीव और उसके दोस्तों ने होटल के शीशों तथा बाहर खड़ी कार के शीशों को तोड़ दिया। लैपटॉप, पिं्रटर को उठाकर नीचे फैंक दिया। पुलिस ने सुमित की शिकायत पर राजीव, चेतन को नामजद कर 6 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अदालत ने पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। 

वहीं, महिला थाना पुलिस ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता के साथ मारपीट करने के आरोपी पति को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी पति को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बरसोला गांव की सोनिया ने 9 जनवरी को पुलिस को बताया था कि उसकी शादी अप्रैल 2012 में फतेहाबाद के वाल्मीकि मोहल्ला के सुखविंद्र से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज की मांग करने लगे थे और अक्सर मारपीट करते थे। आखिरकार ससुराल के लोगों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। सोनिया ने आरोप लगाया कि शादी के समय परिजनों द्वारा दिया गया कीमती सामान भी ससुराल के लोगों ने अपने कब्जे में रख दिया। महिला थाना पुलिस ने सोनिया की शिकायत पर पति सुखविंद्र, ससुर वेदप्रकाश, सास मीना के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुखविंद्र को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। 

Deepak Paul