किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

10/16/2017 3:58:38 PM

जींद: महिला थाना पुलिस ने गांव घिमाना के घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म करने व घटना के बारे में बताने पर किशोरी को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। घिमाना निवासी एक व्यक्ति ने 13 अक्तूबर को पुलिस शिकायत में बताया था कि गत दिवस शाम को उसकी 14 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी।

उसी दौरान पड़ोसी संदीप घर में घुस आया व उसकी बेटी से दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने तथा शिकायत करने पर संदीप ने उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी और फरार हो गया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता का सामान्य अस्पताल में मैडीकल परीक्षण करवा आरोपी संदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने संदीप को गिरफ्तार कर लिया है।