फर्जी कागजातों के सहारे कब्जा करने का आरोपी गिरफ्तार

10/28/2018 3:03:47 PM

जींद(प्रदीप): सफीदों थाना पुलिस ने धर्मगढ़ रोड स्थित प्लाट में फर्जी कागजातों के सहारे कब्जा करने, तोडफ़ोड़ करने तथा प्लाट से सामान चोरी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सफीदों के वार्ड नंबर-13 के सुभाष चंद्र ने 22 जुलाई को शिकायत में बताया था कि उसका धर्मगढ़ रोड पर प्लाट है। हनुमाननगर निवासी सुरेंद्र और कुछ अन्य लोगों ने प्लाट के फर्जी कागजात तैयार करवा लिए।

उन्हीं कागजातों के सहारे मल्कियत का दावा करते हुए प्लाट में घुस गए थे और वहां से रेत तथा ईंटों को उठाकर अपने साथ ले गए थे। इस दौरान प्लाट में घुसे लोगों ने तोडफ़ोड़ भी की थी। सफीदों थाना पुलिस ने सुभाष की शिकायत पर सुरेंद्र, प्रेम, श्रवण तथा सन्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने श्रवण को गिरफ्तार कर लिया।

Deepak Paul