प्लाट का हिस्सा नहीं मिला जहर निगल लिया

10/3/2015 12:55:02 PM

जींद : भाइयों द्वारा प्लाट का हिस्सा नहीं दिए जाने से नाराज एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। मृतक के बेटे ने आरोप लगाया कि उसके पिता को आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया था। यह घटना गतौली गांव की है।

 परिजनों द्वारा उसे उपचार के लिए पी.जी.आई. रोहतक ले जाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। 
 मृतक के बेटे दीपक ने आरोप लगाया कि उसके चाचा कृष्ण तथा सतबीर प्लाट में से उसके पिता ओमप्रकाश को हिस्सा नहीं दे रहे थे। इसे लेकर पंचायत भी हुई, लेकिन दोनों नहीं माने। उसके चाचा कृष्ण तथा सतबीर ने उसके पिता ओमप्रकाश को आत्महत्या के लिए मजबूर किया। इसके चलते उसके पिता ने आत्महत्या कर ली।