ए.टी.एम. कार्ड बदलकर निकाले एक लाख 42 हजार

10/29/2018 11:27:35 AM

जींद(प्रदीप): नगूरां गांव के ओ.बी.सी. बैंक के ए.टी.एम. कैबिन में राशि निकलवाने गए एक उपभोक्ता के ए.टी.एम. कार्ड को बदल उसके खाते से एक लाख 42 हजार रुपए निकलवा लिए। अलेवा थाना पुलिस ने उपभोक्ता की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नगूरां गांव के प्रवीण ने शिकायत में बताया कि उसका स्टेट बैंक आफ इंडिया कुरुक्षेत्र में खाता है। जरूरत पडऩे पर वह गांव स्थित ओ.बी.सी. बैंक के ए.टी.एम. कैबिन में राशि निकलवाने चला गया। 

उसी दौरान एक युवक ने बातों में उलझाकर उसका ए.टी.एम. कार्ड बदल लिया। जब तक ए.टी.एम. कार्ड को बंद करवाया जाता तब तक उसके खाते से एक लाख 42 हजार रुपए गायब हो चुके थे। राशि अलग-अलग तारीखों में निकलवाई गई थी। अलेवा थाना पुलिस ने प्रवीण की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

Rakhi Yadav