परिवहन समिति की बस व बाइक की हुई टक्कर

5/22/2019 11:58:11 AM

जींद(ब्यूरो): जींद की पुरानी सब्जी मंडी मोड़ पर परिवहन समिति बस ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। इसमें बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए पी.जी.आई. रोहतक रैफर किया गया है। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर की रतन कालोनी का 36 वर्षीय रोहताश मंगलवार दोपहर बाइक पर सवार होकर शहर की तरफ आ रहा था। पुरानी सब्जी मंडी मोड़ पर पीछे से आ रही परिवहन समिति की बस ने बाइक को चपेट में ले लिया।

इसमें रोहताश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।  शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि परिवहन समिति बस की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 

kamal