पति सहित 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

12/15/2018 1:15:43 PM

जींद(प्रदीप): महिला से अप्राकृतिक यौनाचार करने और मारपीट करने पर शहर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति सहित 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना स्थल कैथल होने के कारण जीरो एफ.आई.आर. कैथल पुलिस को भेजी गई है। शहर थाना के अंतर्गत आने वाले इलाके की एक महिला ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी जनवरी 2009 में कैथल के नरवानिया मोहल्ला के नीरज के साथ हुई थी। 

शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसे परेशान कर रहे थे। अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती थी। रिश्तेदार भी अश्लील हरकत करते थे। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति नीरज अप्राकृतिक यौनाचार करता था। इसके चलते उसे मानसिक तथा शारीरिक पीड़ा से गुजरना पड़ा। यह सिलसिला पिछले लगभग 10 साल से चला आ रहा है। जब उसने विरोध किया तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया और वापस ससुराल लौटने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। 

शहर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पति नीरज, सास आशा, रिश्तेदार दयानंद कालोनी के अशोक, उसकी पत्नी मीनाक्षी के खिलाफ मामला दर्ज कर जीरो एफ.आई.आर. कैथल पुलिस को भेज दी। शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि महिला ने आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। इस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना स्थल कैथल होने के कारण जीरो एफ.आई.आर. दर्ज कर कैथल पुलिस को भेज दी है।

Deepak Paul