दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट करने के आरोप में पति व ससुर नामजद

4/24/2022 9:28:49 AM

जींद: हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित व मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने पति व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 27 दिसंबर 2009 को हिसार के सेक्टर नौ निवासी अजय कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसको दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट करना शुरू कर दिया था। जब उसने विरोध जताया तो उसके पति अजय कुमार व ससुर नेकी राम ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति व ससुर को नामजद कर जांच शुरू कर दी है।
 

Content Writer

Isha