सिटी बस सॢवस की प्रपोजल को नहीं मिली मंजूरी

7/13/2019 12:10:12 PM

जींद (जसमेर): जींद शहर में सिटी बस सॢवस के बड़े प्रपोजल को शहरी स्थानीय विकास विभाग के मुख्यालय ने मंजूरी देने से मना कर दिया है। मुख्यालय की सिटी बस सॢवस को न कह दिए जाने के बाद लोगों को उन ऑटो के आतंक में ही रहना पड़ेगा, जो ऑटो लोगों की सांसों में जहरीले धुएं के रूप में जहर घोलने का काम कर रहे हैं। नगर परिषद प्रशासन ने पिछले साल शहर में सिटी बस सॢवस शुरू करने का एक प्रपोजल तैयार किया था। इसके तहत शहर में 10 से ज्यादा बसें विभिन्न शहरी रूट पर चलाए जाने का प्रावधान किया गया था।

सिटी बस सॢवस के रूट में बस अड्डे से रेलवे स्टेशन, एसपी निवास, देवीलाल चौक तथा जींद शहर के साथ लगते कुछ गांवों को शामिल किया गया था। इसके लिए नगर परिषद प्रशासन ने यह हवाला दिया था कि जींद रेलवे जंक्शन से जींद बस स्टैंड की दूरी लगभग 5 किलोमीटर है। पिंडारा रेलवे जंक्शन से भी बस अड्डा काफी दूर है। शहर कई किलोमीटर की परिधि में फैल चुका है।  

हरियाणा रोडवेज के जींद डिपो ने कई साल पहले जींद शहर में सिटी बस सॢवस शुरू की थी। जींद डिपो की सिटी बस सॢवस का रूट सफीदों रोड पर हैबतपुर मोड़ से एस.पी. निवास, गोहाना रोड, लघु सचिवालय परिसर, बस स्टैंड से होते हुए जींद रेलवे जंक्शन तक था। इसका किराया महज 5 रुपए प्रति यात्री था। यह शहर में सबसे सस्ता पब्लिक ट्रांसपोर्ट था। रेलवे जंक्शन से लघु सचिवालय परिसर, बस स्टैंड आदि आने वाले यात्रियों को इससे काफी सुविधा हो रही थी लेकिन जींद डिपो की सिटी बस सर्विस में लगाई गई बस के कंडम हो जाने के बाद यह बंद हो गई। उसके बाद जींद डिपो ने भी सिटी बस सर्विस शुरू नहीं की। 

Isha