हरियाणा छोड़ हरिद्वार चले जाएं सी.एम. : दिग्विजय

2/3/2018 10:51:18 AM

जींद(ब्यूरो): इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार की बार-बार टरकाऊ नीतियों से तंग आकर अब इन इनसो हिसार के गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में 16 फरवरी से छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरू करेगी। भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा-पत्र में भी छात्र संघ चुनाव करवाने का वायदा किया था लेकिन आज तक पूरा नहीं किया। दिग्विजय सिंह चौटाला शुक्रवार को यहां इनेलो कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने सी.एम. को कुर्सी का मोह छोड़कर हरिद्वार में भक्ति करने की सलाह भी दे डाली। उन्होंने कहा कि यदि अधिकारियों को ही सरकार चलानी है तो फिर जनप्रतिनिधियों का कोई काम नहीं है।