कांग्रेस के केंद्रीय ओ.बी.सी. सैल में हरियाणा के 2 नेताओं को मिली तवज्जो

7/14/2018 9:38:55 AM

चंडीगढ़(बंसल): कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा गठित राष्ट्रीय ओ.बी.सी. सैल में हरियाणा के 2 नेताओं को जगह मिलने से प्रदेश के कांग्रेस गुटों में सुगबुगाहट बनी हुई है। अहीरवाल से युवा नेता अभिमन्यु राव को ओ.बी.सी. सैल का राष्ट्रीय संयोजक तथा रोहतक से जुडे अधिवक्ता अनिल सैनी को राष्टीय को-आॢडनेटर नियुक्त किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत की ओर से इन सभी के नियुक्ति-पत्र जारी किए हैं।

उपरोक्त नेताओं के अलावा रोहतास बसोया, सत्यनारायण मंगोरा, खुर्शीद अहमद, प्रो. वेंकेटेश स्वामी, बी़ सुरेश यादव, रविंद्र, प्रो. प्रकाश सोनेवाने, संदीप साहू व वी.के. अर्विजागन को नैशनल काॢडनेटर नियुक्त किया है।

Rakhi Yadav