डी.सी.ने किया उचाना के संयुक्त कार्यालय का निरीक्षण

3/23/2019 2:02:30 PM

जींद (ब्यूरो): डी.सी. डा. आदित्य दहिया ने उचाना के संयुक्त कार्यालय परिसर का निरीक्षण दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कर्मियों की एक बैठक भी ली। बैठक में एस.डी.एम. प्रद्युमन सिंह तथा सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। आदित्य दहिया ने निरीक्षण दौरे के दौरान हर विभाग के कार्यालय में जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने सरल केंद्र का भी दौरा किया। डी.सी. ने पटवारियों, ग्राम सचिवों सहित कई विभागों के कर्मियों की बैठक ली। डी.सी. ने कहा कि संयुक्त कार्यालय परिसर के बाहरी तरफ  वाले एक कमरे में हैल्प डैस्क स्थापित करवाएं। डैस्क पर कोई भी व्यक्ति किसी भी कार्यालय के बारे में जानकारी हासिल कर सकता है। 

Deepak Paul