नवविवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में 2 पर मामला दर्ज

11/25/2015 11:28:30 AM

सफीदों: पुलिस ने कोर्ट के आदेशों पर नवविवाहिता को दहेज के लिए प्रताडि़त करने व बच्चा गिरवाने के आरोप में पति समेत 4 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सफीदों निवासी एक महिला ने कोर्ट में इस्तगासा दायर कर अपनी शिकायत में कहा था कि उसकी शादी 7 मई, 2015 को पानीपत के रहने वाले गौरव के साथ हुई थी। शादी के बाद जैसे ही वह गर्भवती हुई उसके पति ने उसकी सास रेखा, ससुर मुकेश व देवर सुभाष ने सलाह-मश्विरा कर उसके बच्चे की गर्भ में ही भ्रूण हत्या करवा दी।

साथ ही उन्होंने कहा कि शादी के बाद से ही उसे वर पक्ष के लोगों द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताडि़त किया जाने लगा था। पुलिस ने कोर्ट के आदेशों पर काल्पनिक नाम आशा की शिकायत पर पति गौरव, सास रेखा, ससुर मुकेश व देवर सुभाष के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव मुआना की रहने वाली महिला काल्पनिक नाम प्रियंका ने कोर्ट में इस्तगासा दायर कर अपनी शिकायत में कहा था कि उसकी शादी 20 दिसम्बर, 2012 को बहाऊपुर निवासी प्रदीप के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसे वर पक्ष के लोगों द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताडि़त किया जाने लगा था। पुलिस ने कोर्ट के आदेशों पर प्रियंका की शिकायत पर प्रदीप (पति) बतेरी (सास) रोशन (ससुर) व दीपक (देवर) के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।