रैगुलराइजेशन बिल न लाने के विरोध में सभी जिलों में प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी

8/18/2018 10:23:05 AM

चंडीगढ़(बंसल): सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने सरकार पर रैगुलराइजेशन का बिल विधानसभा सत्र में न लाने की वायदाखिलाफी का आरोप लगाते हुए 22 अगस्त को सभी जिलों में प्रदर्शन करने का ऐलान कर दिया है। संघ के कर्मचारी भवन रोहतक में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर सिंह फौगाट की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय कमेटी की बैठक में 20 अगस्त के प्रस्तावित विधानसभा कूच के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। अब जब भी विधानसभा सत्र शुरू होगा, उसके दूसरे दिन विधानसभा कूच करने का निर्णय लिया गया। 
 

Rakhi Yadav