रंजिश के चलते घर में घुसकर किया हमला, 11 पर मामला दर्ज

2/19/2018 2:36:41 PM

जींद(ब्यूरो): रामगढ़ गांव में घर में घुसक रंजिशन हमला कर 3 लोगों को घायल करने पर सदर थाना पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रामगढ़ गांव के जयभगवान की पत्नी शीला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी गांव के ही रणधीर परिवार से रंजिश चली आ रही है। शनिवार देर शाम परिवार के लोग घर में बैठे खाना खा रहे थे। 

उसी दौरान रणधीर परिवार के लोग घर में घुस आए और उन पर हमला कर दिया। इसमें वह खुद, उसका पति जयभगवान व बेटी घायल हो गए। शोर मचाए जाने पर लोगों ने हमलावरों की चंगुल से छुड़वाया। पुलिस ने शीला की शिकायत पर रणधीर कैलाश, प्रधान, विजय, कृष्ण विकास, दीपक, रोहित, राजेंद्र, अमरजीत, सुलतान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।