केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कांग्रेस विधायक देंगे एक माह का वेतन

8/20/2018 9:13:30 AM

चंडीगढ़(बंसल): हरियाणा कांग्रेस विधायक एक-एक माह का वेतन केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए देंगे। कांग्रेस के 17 विधायक हैं, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुर्जेवाला भी शामिल हैं। हरियाणा से इकट्ठा होने वाली यह राशि कांग्रेस हाईकमान के जरिए केरल सरकार तक पहुंचाई जाएगी। कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने बताया कि कांग्रेस हाईकमान ने राफेल विमान सौदे में हुए महाघोटाले के खिलाफ जबरदस्त आंदोलन खड़ा करने के भी निर्देश दिए हैं।

Rakhi Yadav