नौकरी का झांसा दे ठगे 7 लाख रुपए

7/18/2019 12:13:33 PM

नरवाना, (राजीव): सदर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर उसकी लड़की व रिश्तेदार को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 7 लाख रुपए ठगने के आरोप में 2 व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। दनौदा खुर्द गांव निवासी ईश्वर सिंह ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि खरकपुनिया गांव निवासी सुरेश व सरहेड़ा गांव निवासी रणधीर सिंह ने उसकी लड़की व एक रिश्तेदार को सरकारी नौकरी लगवाने के एवज में करीब एक साल पहले 7 लाख रुपए लिए थे। ईश्वर सिंह ने शिकायत में बताया कि आरोपी रणधीर ने उसे सुरेश से मिलवाया था और दोनों ने नौकरी दिलवाने का झांसा देकर उससे 7 लाख रुपए ले लिए थे लेकिन न तो उन्होंने कोई नौकरी दिलवाई और न ही उसके 7 लाख रुपए वापस किए। शिकायत में आरोप लगाया गया कि जब उसने दोनों व्यक्तियों से पैसे वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। सदर पुलिस ने ईश्वर सिंह की शिकायत पर दोनों आरोपी व्यक्तियों खरकपुनिया गांव निवासी सुरेश व सरहेड़ा गांव निवासी रणधीर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। 

Isha