वीडियो में देखें, 6 साल की बच्ची के साथ कुकर्म का प्रयास

6/24/2016 4:36:47 PM

जींद: जींद में भिवानी रोड स्थित एक बस्ती में 6 साल की बच्ची के साथ कुकर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बस्ती का ही एक 45 वर्षीय जितेंद्र बच्ची से कुकर्म करने की कोशिश कर रहा था। इससे पहले कि वह अपने नापाक इरादों में कामयाब होता कालोनीवासियों ने मौके पर पहुंच बच्ची को उसके चुंगल से छुडा लिया, और उसकी जमकर धुनाई कर दी। 

 

फिलहाल जितेेंद्र पुलिस की देखरेख में सामान्य अस्पताल में भर्ती है। पुलिस की माने तो उसके ठीक होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।