नोटबंदी, जी.एस.टी. का असर छोटे दुकानदार, मजदूर वर्ग पर : चौटाला

9/8/2017 4:55:31 PM

जींद: इनैलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नोटबंदी, जी.एस.टी. का असर छोटे दुकानदार, मजदूर वर्ग पर पड़ा है। आज स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे की पैंसिल पर भी जी.एस.टी. लगा दी है। खुद को किसान मजदूरों की हितैषी बताते हैं लेकिन खाद की सबसिडी भी खत्म कर दी है। भाजपा ने अच्छे दिनों का वायदा किया था लेकिन यह अभी तक नहीं आए है। काले धन को वापस लाने का वायदा भी झूठा निकला। 25 सितम्बर को भिवानी में स्व. चौ. देवीलाल के जन्मदिवस पर होने वाले सम्मान समारोह को लेकर बैठक आयोजित की गई।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रतिवर्ष सवा लाख लोगों को रोजगार देने का दावा भी हवा-हवाई हो गया। 3 साल में कुछ हजार ही पक्के कर्मचारी लगाए है। विभागों में पक्के कर्मचारी लगाने की बजाए अब तक कोई विभाग हो वहां पर डी.सी. रेट पर रोजगार दिया है। ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले दिनों में सांसद, विधायक भी डीसी रेट पर होंगे। भाजपा ने कमेरा वर्ग को कमजोर करने का काम किया है। भाजपा के राज में प्रदेश में एक नहीं बल्कि 3 हिंसक घटनाएं हुई। आज किसान, मजदूर, व्यापारी सब सरकार से तंग है। उन्होंने कहा कि इनैलो कार्यकर्त्ता की पहचान घर, वाहन पर लगा पार्टी का झंडा है। कार्यकर्त्ताओं को चाहिए कि वो भिवानी रैली से पहले अपने वाहनों, घरों पर पार्टी का झंडा लगाए। भिवानी रैली में उमड़ी प्रदेश के कोने-कोने से भीड़ इस बात का प्रमाण होगी कि प्रदेश में जब भी विधानसभा चुनाव होंगे तो इनैलो की सरकार बनेंगी।