HTET पेपर लीक मामले का मुख्यारोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

10/3/2016 12:54:45 PM

जींद: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा लैवल 3 के पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी राजीव दहिया को एस.आई.टी. ने गिरफ्तार कर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। यहां से उसे 4 दिन के रिमांड पर पुलिस पर भेज दिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस राजीव से पेपर लीक मामले में अहम जानकारियां जुटाएगी। पुलिस इस मामले में अब तक 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। 

 

ए.एस.पी. वसीम अकरम ने बताया कि पिछले साल 14 नवम्बर को हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा पूरे प्रदेशभर में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा का सैंटर जींद में भी बनाया गया था। तभी पुलिस ने पेपर लिक करने वाले आरोपी को पकड़ लिया था। 

 

पुलिस ने इस मामले की तह तक जाकर अब तक कुल 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पवित्र उर्फ गुलिया को 5 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है तथा राजीव दहिया को रविवार को अदालत में पेश किया जहां से उसे 4 दिन के लिए रिमांड पर लिया हैं। उन्होंने बताया कि राजीव दहिया ने ही जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से पेपर का बंडल लिया था और गाड़ी में बैठकर उसे काटकर चुरा लिया और आगे देने का काम किया था।