3 घरों के ताले तोड़कर उड़ाया लाखों का सामान

8/14/2017 1:21:20 PM

जुलाना(पांचाल):लिजवाना कलां गांव में चोरों ने 3 घरों के ताला तोड़कर लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया। घर से सोने जेवरात व नकदी चोरी की गई हैं। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। गत रात को चोरों के निशाने पर लिजवाना कलां गांव रहा। रात को चोरों ने सुनील के घर का ताला तोड़कर सोने की अंगूठी, चांदी के गहने, एल.सी.डी., मोबाइल व 4200 रुपए नकद चोरी कर लिए। 

सुनील ने बताया कि रात को वह अपने परिवार के साथ घर में सोया हुआ था। सुबह उठा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का ताला भी टूटा पड़ा था। घर से लाखों रुपए का सामान गायब था। सुनील ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। इसके अलावा भी दो घरों में ताले चोरों द्वारा तोड़े गए और हजारों रुपए का सामान चोरी किया गया लेकिन शिकायत पुलिस तक नहीं पहुंची है।