प्रॉपर्टी विवाद के चलते 2 पक्षों में खूनी संघर्ष...2 व्यक्ति घायल (Watch Pics)

6/25/2016 3:42:26 PM

जींद (सुनिल मराठा): जींद के रोहतक रोड बाइपास स्थित कृष्णा कालोनी में प्रॉपर्टी के लेनदेन को लेकर 2 पक्षों में झगड़ा हो गया। 

 

झगडा़ इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दुसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी, जिसमें दोनों पक्षों के 2 व्यक्ति घायल हो गए। रमेश नामक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए पी.जी.आई. खानपुर रैफर कर दिया, जबकि दुसरे घायल व्यक्ति कर्मपाल का इलाज जींद सामान्य अस्पताल में चल रहा है। 

 

कर्मपाल का कहना है कि रमेश जो रामकली गांव का निवासी है। उनमें कुछ समय से प्रॉपर्टी को लेकर झगडा चल रहा था, जिसके चलते रमेश कुछ व्यक्तियों को लेकर उसके घर आया और पैसे देने की बात कहने लगा। उसने पैसे देने से मना किया तो रमेश ने उस पर फायरिंग कर दी, जिसके चलते वह घायल हो गए।