भड़काऊ भाषण मामला: जाट नेता यशपाल मालिक व 125 लोगों पर केस दर्ज

5/27/2016 3:41:15 PM

जींद (भूपेंद्र मोर): हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान जातीय हिंसा भड़काने व भड़काऊ भाषण के आरोप में जाट नेता यशपाल मालिक व 125 लोगों केस दर्ज हुआ है। 

 

मिला जानकारी के अनुसार जींद पुलिस ने धारा 394 ,124 ए 153 बी के तहत मामला दर्ज किया है। जींद के डी.एस.पी. दिनेश यादव ने बताया कि यशपाल मालिक के साथ राज सिवाच ,ईश्वर सिंह, कृष्णा और कृष्ण व अन्य 125 लोगों के खिलाफ देशद्रोह व जातीय दंगे भड़काने के आरोप में एफ.आई.आर. दर्ज की है।