ब्लॉक समिति प्रधान का ताज सजा अंजू देवी के सिर

punjabkesari.in Tuesday, Jun 11, 2019 - 11:50 AM (IST)

जुलाना(पांचाल): कस्बे के बी.डी.पी.ओ. कार्यालय में ब्लॉक समिति के प्रधान पद के लिए चुनाव हुआ। प्रधान पद के लिए महिला उम्मीदवार जगमति व पूर्व प्रधान अंजू देवी को 13-13 मत मिले। दोनों उम्मीदवारों की सहमति से प्रधान पद के लिए पर्ची डाली गई। पर्ची से अंजू देवी फिर से ब्लॉक समिति की प्रधान बन गई। बैठक की अध्यक्ष जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश कौथ ने की। ड्यूटी मैजिस्ट्रेट जुलाना के तहसीलदार शिव कुमार रहे।

चुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। 5 महिला पुलिस कर्मी व 10 जवान सहित जुलाना थाना प्रभारी रामतीर्थ मौजूद थे। 11 बजे तक 9 पंचायत समिति सदस्य पहुंच गए थे। 11.30 बजे जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश कौथ पहुंचे। 12 बजे तक सभी पंचायत सदस्य बी.डी.पी.ओ. कार्यालय में पहुंच गए। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया प्रधान पद के लिए शुरू की गई। प्रधान के पद के लिए उम्मीदवार वार्ड 20 से जगमति को 13 व पूर्व प्रधान अंजू देवी को भी 13 वेट मिले।
 
मुकाबला बराबर का रहने पर दोनों उम्मीदवारों ने प्रधान पद के लिए पर्ची डालने पर सहमत हो गए। इसके बाद एक बॉक्स में दोनों के नाम की पर्ची डाली गई। दोनों उम्मीदवारों ने आपसी सहमति से बाक्स से पर्ची उठवाई। जिसमें पर्ची पर अंजू देवी का नाम लिखा हुआ था। इस एक घंटे की प्रकिया से अंजू देवी फिर से प्रधान बन गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kamal

Related News

static