देश भर के ब्राह्मण 29 को जंतर मंतर पर धरना देंगे

11/25/2015 4:51:03 PM

जींद, (सुनील मराठा) : केन्द्र में ब्राह्मणों को आर्थिक आधार पर आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर पूरे देश भर के ब्राह्मण 29 नवम्बर को दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना देंगे। वे केन्द्र में 15 प्रतिशत आरक्षण देने संबंधी ज्ञापन प्रधानमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को सौपेंगे। यह जानकारी अखिल भारतीय ब्राह्मण आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीराम दीक्षित ने दी।

वे बुधवार को जींद की ब्राह्मण धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रदेश में सरकार द्वारा 10 प्रतिशत आरक्षण तो मिल चुका है, मगर केन्द्र में अभी तक ब्राह्मणों को आर्थिक आधार पर आरक्षण नहीं दिया। इससे पूरे देश के ब्राह्मणों में केन्द्र सरकार के प्रति भारी रोष बना हुआ है। केन्द्र में आर्थिक आधार पर ब्राह्मणों को 15 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर 29 नवम्बर को दिल्ली जंतर मंतर पर पूरे देश के ब्राह्मण बड़ी संख्या में इकट्ठे होकर धरना देंगे। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को ब्राह्मणों की आर्थिक स्थिति के बारे अवगत करवाएंगे और केन्द्र में आरक्षण देने की मांग करेंगे।