बधाना माइनर में मिला महिला का अधजला शव

1/9/2018 3:46:47 PM

जींद: घोघड़िया गांव के पास बधाना माइनर से एक महिला का अधजला शव मिला। पुलिस के अनुसार महिला की हत्या कर शव को जलाकर माइनर में डाला गया है। उचाना थाना पुलिस ने हत्या और शव को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 

थाना प्रभारी मंदीप कुमार ने बताया कि मृतक महिला की उम्र 21 से 22 साल के आस-पास लगती है। शव को देखकर लगता है कि उसकी पहले हत्या की गई है। हत्या के बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से महिला का चेहरा जलाने के साथ-साथ उसके शव को जलाने का प्रयास किया गया है। महिला की बायीं बाजू भी काटी गई है। इसके बाद शव को माइनर में फैंक दिया गया। शव को शिनाख्त के लिए जींद के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।